NSE aur BSE Kya Hai? भारत के प्रमुख स्टॉक एक्सचेंज की पूरी जानकारी हिंदी में

NSE aur BSE Kya Hai nse aur bse me antar

NSE aur BSE Kya Hai?
जब भी हम और आप शेयर बाज़ार में इन्वेस्ट करने को सोचते है हमें दो कॉमन नाम सुनने को बहुत ज्यादा मिलता है NSE (National Stock Exchange) और BSE (Bombay Stock Exchange)।
लेकिन क्या आप जानते है ये दोनों आखिर क्या है ,कैसे काम करता है और इनदोनो में अंतर क्या है?
अगर आप शेयर मार्केट में नए नए उतरने की सोच रहे है और समझना चाहते है NSE aur BSE kya hai, तो यह पोस्ट बिलकुल आपके लिए एक पूरी ज्ञानवर्धक होने वाली है।

NSE Kya Hai? (National Stock Exchange)

NSE (National Stock Exchange) भारत का सबसे बड़ा और मॉडर्न Stock Exchange है। इसकी स्थापना वर्ष 1992 मुंबई में हुई थी। इसके नियामक संस्था SEBI (Securities and Exchange Board of India) और Benchmark Index Nifty50 है। NSE भारत का पहला ऐसा एक्सचेंज है जिसने ONLINE TRADING SYSTEM की शुरुआत की है। जिससे की बिना किसी ब्रोकर के हम सीधे मोबाइल या कंप्यूटर से शेयर की खरीद-बिक्री कर सकते है। NSE का मुख्य उद्देश्य Trading में पारदर्शिता लाना निवेशको को आसानी से खरीद-बिक्री और तेज़ एवं सुरक्षित लेनदेन था।

BSE Kya Hai? (Bombay Stock Exchange)

BSE (Bombay Stock Exchange) एशिया का सबसे पुराना Stock Exchange है। इसकी स्थापना 1875 में और इसका मुख्यालय मुंबई में स्थित है। इसकी नियामक संस्था SEBI (Securities and Exchange Board Of India) और Benchmark Index SENSEX (Sensitive Index) है।
BSE भारत की आर्थिक वृद्धि का मुखिया है। इसमें 5000 से भी ज्यादा कम्पनिया जुडी है, जो इसे दुनिया का सबसे बड़े एक्सचेन्जो में से एक बनातीं है ।

NSE aur BSE कैसे काम करते हैं?

दोनों ही एक्सचेंज का काम करने का तरीका लगभग एक समान है-कंपनियों को उनके द्वारा दी गयी शेयर को एक सूचीबद्ध करने की सुविधा और निवेशकों को उन शेयरो को खरीदने और बेचने का सुरक्षित प्लेटफार्म प्रदान करना।
कम्पनिया अपने शेयर का IPO के जरिए लांच करती है, वे NSE या BSE या फिर दोनों में लिस्ट होती है, निवेशक इन दोनों प्लेटफॉर्म्स पर शेयर का खरीद-बिक्री करते है, इसकी कीमत Demand और Supply पर तय की जाती है।

NSE aur BSE Mein Kya Antar Hai?

NSE (National Stock Exchange)

  • स्थापना वर्ष-1992
  • मुख्य सूचकांक-NIFTY50
  • लिस्टेड कंपनियाँ-लगभग 2000+
  • ट्रेडिंग वॉल्यूम-अधिक
  • टेक्नोलॉजी-पूरी तरह डिजिटल
  • निवेशक भरोसा-नए और टेक-सैवी निवेशकों के बीच लोकप्रिय
  • Market Share-लगभग 80%

BSE (Bombay Stock Exchange)

  • स्थापना वर्ष-1875
  • मुख्य सूचकांक-SENSEX
  • लिस्टेड कंपनियाँ-लगभग 5000+
  • ट्रेडिंग वॉल्यूम-कम
  • टेक्नोलॉजी-पारंपरिक लेकिन अब डिजिटल
  • निवेशक भरोसा-पुराना और विश्वसनीय एक्सचेंज
  • Market Share-लगभग 20%

क्या NSE aur BSE दोनों में निवेश कर सकते हैं?

जी हां बिलकुल।
ज्यादातर कंपनी दोनों ही एक्सचेंज (NSE aur BSE) में लिस्ट होती है। आप अपने ब्रोकर या Mobile App(Dhan,Groww etc.) के माध्यम से किसी भी प्लेटफार्म पर ट्रेड कर सकते है। उदाहरण के लिए मान लीजिये मैंने Tata Motors का शेयर ख़रीदा है तो मैं इसको NSE या BSE पर खरीद सकता हूँ। दोनों में फर्क सिर्फ कीमत और कोड का होगा।

NSE aur BSE Ki Trading Timing

SessionTime
Pre-Open Sessionसुबह 9:00 – 9:15
Normal Tradingसुबह 9:15 – दोपहर 3:30
Post-Closing3:30 – 4:00

शनिवार-रविवार और सरकारी छुट्टियों में मार्केट बंद रहता है।

NSE aur BSE Me Kaun Sa Behtar Hai?

Point of ComparisonConclusion
Speed & LiquidityNSE थोड़ा तेज़ है और Liquidity ज्यादा है।
Companies ListingBSE में ज्यादा कंपनियाँ लिस्टेड हैं।
TechnologyNSE अधिक आधुनिक है।
ReliabilityBSE पुराना और भरोसेमंद है।
For BeginnersNSE बेहतर है क्योंकि ट्रेडिंग आसान और ज्यादा Transparent है।

दोनों ही प्लेटफ़ॉर्म भरोसेमंद हैं। अगर आप शुरुआती दौर में हैं तो NSE से शुरुआत करना बेहतर रहेगा।

NSE aur BSE Se जुड़ी कुछ जरूरी बातें

  • दोनों ही एक्सचेंज SEBI के द्वारा नियंत्रित होती है।
  • दोनों में शेयर ट्रेडिंग का तरीका लगभग समान होता है।
  • दोनों ही इंडेक्स मार्केट के मूड का संकेत देता है।
  • निवेश करते समय इंडेक्स के साथ-साथ Company Fundamentals पर जरूर ध्यान दे।
  • किसी भी कंपनी में निवेश अपने समझदारी पर करे न की किसी दुसरे के बहकावे में आकर।

FAQs: NSE aur BSE Kya Hai?

Q1. क्या NSE और BSE दोनों में एक ही शेयर की कीमत होती है?

नहीं, Demand-Supply के कारण कीमत में थोड़ा फर्क हो सकता है।

Q2. क्या दोनों एक्सचेंज सुरक्षित हैं?

हाँ, दोनों SEBI से Regulated है और सुरक्षित भी।

Q3. क्या मैं एक ही कंपनी के शेयर NSE और BSE दोनों से खरीद सकता हूँ?

scan me

हाँ, लेकिन आपको अपने ब्रोकर(Dhan,Groww, etc) की सुविधा के अनुसार चुनना होगा।

Q4. भारत का सबसे पुराना स्टॉक एक्सचेंज कौन सा है?

BSE (Bombay Stock Exchange)।

Q5. क्या NSE और BSE के टाइमिंग अलग हैं?

नहीं, दोनों की ट्रेडिंग टाइमिंग समान है।

Q6. सबसे अच्छा डिजिटल ब्रोकर कौन सा है ?

Dhan

आशा करता हूँ की मै आपको अच्छे से समझा पाया होऊंगा की NSE aur BSE क्या है, ये काम कैसे करता है और इन दोनों में अंतर क्या है। दोनों ही एक्सचेंज हमारे भारत की आर्थिक प्रणाली का प्रमुख स्तम्भों में से एक है और लाखो करोड़ो निवेशकों को एक अच्छा, पारदर्शी और सुरक्षित ट्रेडिंग प्लेटफार्म प्रदान करती है।
अगर आप नए है तो NSE से शुरुआत करे और धीरे-धीरे दोनों ही एक्सचेंज को समझने की कोशिश करे।

याद रखे

सही जानकारी और धैर्य ही शेयर मार्केट में सफलता की कुंजी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *